भदोही जनपद के गुलालपुर गांव से निकलकर मुंबई में पढ़ाई कर रहे प्रतिभाशाली छात्र अर्जुन मिश्रा ने ICSE बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 94.33% अंक प्राप्त कर अपने क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है।अर्जुन के पिता जय प्रकाश मिश्रा महाराष्ट्र में व्यवसाय करते हैं, जबकि उनके दादा पंडित भोलानाथ मिश्रा गांव में एक सम्मानित समाजसेवी के रूप में जाने जाते हैं। पारिवारिक संस्कार और मेहनत के बल पर अर्जुन ने यह सफलता हासिल की है।उन्होंने Children’s Academy Group of Schools से अपनी शिक्षा प्राप्त करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से पूरे गांव में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।परिवारजनों और शिक्षकों ने अर्जुन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।
“मेरी इस सफलता का श्रेय मैं अपने माता-पिता, दादा जी और गुरुओं को देना चाहता हूँ। उन्होंने हमेशा मुझे मेहनत करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मैंने नियमित पढ़ाई और समय का सही उपयोग किया, जिससे यह परिणाम संभव हो पाया। आगे भी मैं इसी तरह मेहनत करता रहूँगा और अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन करने का प्रयास करूंगा।”
–अर्जुन मिश्रा




