राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर महाविद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भदोही : सुरियावां में दिनांक 24 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डा. संजय कुमार पाण्डेय जी ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य, महत्व एवं समाज के प्रति इसकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को सेवा, अनुशासन, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।महाविद्यालय में विगत कई दिनों से माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के बैनर तले विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में नशामुक्ति, विकसित भारत तथा भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से भाषण प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा चुका है। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।इसी क्रम में 25 सितंबर 2026 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों को निम्नलिखित दो विषय दिए गए हैं, जिन पर छात्र-छात्राएं हिंदी अथवा अंग्रेजी में निबंध लिख सकेंगे— 1. पंडित दीनदयाल उपाध्याय: उनका जीवन, दर्शन एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान2. एकात्म मानववाद: विकसित भारत के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय की दृष्टि इसके साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत विकसित भारत संकल्प के तहत विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।

महाविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्र-छात्राओं से प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता, ज्ञान, रचनात्मकता, राष्ट्र सेवा एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को विकसित करना है। इन विभिन्न कार्यक्रमों मे महाविद्यालय से पंकज दूबे, संतोष यादव, विपिन पाठक, संदीप तिवारी, अनिल यादव, सौरभ, चंद्राकला अग्रहरि, अंजली पाठक, प्रीती पाठक, स्मृति, कमलेश राय, अभिषेक गुप्ता, महेंद्र यादव प्रमोद शर्मा आदि की उपस्थिति रही।

Leave a Comment

और पढ़ें