भदोही निवासी उद्यमी विनय दुबे ‘राजू’ को मिला मुंबई में प्रतिष्ठित सम्मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिपिन मिश्रा/एडिटर

मुंबई/भदोही। लोकप्रिय राष्ट्रीय हिंदी दैनिक नवभारत द्वारा दक्षिण मुंबई स्थित पांच सितारा होटल ताज प्रेसिडेंट में आयोजित इन्फ्रा एंड रियल्टी कॉन्क्लेव में भदोही के माधोरामपुर निवासी उद्यमी एवं बालाजी डेवलपर्स के पार्टनर विनय दुबे उर्फ राजू को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान इंफ्रास्ट्रक्चर एवं रियल एस्टेट क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए विनय दुबे को अवार्ड प्रदान किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र विधान परिषद के उपसभापति सचिन अहिर, हीरानंदानी समूह के सीएमडी डॉ. हीरानंदानी, बालाजी डेवलपर्स के पार्टनर विनय (राजू) दुबे सहित नवभारत समूह के ग्रुप संपादक संजय तिवारी एवं नवराष्ट्र के संपादक संजय निमले मौजूद रहे।

भदोही के माधोरामपुर जैसे ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर मुंबई के इंफ्रा एवं रियल एस्टेट क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले विनय दुबे को मिले इस सम्मान से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे भदोही के लिए गौरव का विषय बताते हुए विनय दुबे को बधाई दी।

बताया गया कि इन्फ्रा एंड रियल्टी कॉन्क्लेव में रियल एस्टेट, इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्माण क्षेत्र से जुड़े प्रमुख लोगों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उद्योग जगत से जुड़े कई प्रमुख प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें