भदोही। जिले के चर्चित आदित्य पाली केयर सेंटर को लेकर उठे सवालों के बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण और जांच की है। जांच के बाद अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या विभाग नियमों के उल्लंघन पर ठोस कार्रवाई करेगा या मामला केवल जांच तक सीमित रह जाएगा।
बताया जा रहा है कि जांच के दौरान अस्पताल से जुड़े विभिन्न दस्तावेजों और व्यवस्थाओं की पड़ताल की गई। हालांकि, जांच रिपोर्ट और विभाग की आधिकारिक टिप्पणी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
इस मामले में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि जांच में अनियमितताएं मिलती हैं तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी या फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा।
‘द रियल हिन्दुस्तान’ इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। जांच रिपोर्ट और स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक कार्रवाई सामने आते ही आगे की जानकारी भी प्रकाशित की जाएगी।
बिपिन मिश्रा/चीफ़








