भदोही | संवाददाता
जनपद भदोही के औराई तहसील अंतर्गत ग्राम भक्तापुर निवासी शालिनी दुबे ने हाईस्कूल परीक्षा में 86.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
शालिनी दुबे, जो कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रमोद दुबे की पुत्री हैं, की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी माता श्रीमती सुषमा दुबे ने भी बेटी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।
शालिनी ने Shri Mithai Lal Chandrabhan Inter College से कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनकी इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
📌 परिवार और गांव में खुशी की लहर
शालिनी की सफलता से ग्राम भक्तापुर सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और परिचितों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।





