योगी के खिलाफ UGC वाली साजिश ?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

UGC का नया कानून,, सोची समझी मोदी सरकार की साजिश हो सकती है,,

योगी के खिलाफ UGC वाली साजिश ?


मोदी को सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठने का सौभाग्य प्राप्त हुआ,,
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरे भारत के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री भी है,, सोशल मीडिया पर भावी प्रधानमंत्री के तौर पर भी चर्चा होती है,, RSS के लाडले के रूप में योगी की पहचान भी है ,, विकास के मामले में उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक काम हो रहा है,, हाइवे, एयरपोर्ट, फिल्म सिटी, कॉरिडोर, वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट, पुलिस, मेडिकल कॉलेज, यूनिवर्सिटी, हर मामले में यूपी विकास कर रहा है,, योगी विकास के रोल मॉडल बन चुके हैं,, और केंद्र की राजनीति में हलचल मचा दिए हैं,, एक विकल्प के रूप में देखे जा रहे हैं,,
2014 में मोदी को सबसे बेहतरीन मुख्यमंत्री बता कर हिंदुवादी बताकर बीजेपी ने लांच किया था,, कांग्रेस से ऊब चुकी जनता ने मोदी को हीरो बना दिया,,
मोदी के विचार को राष्ट्र धर्म से जोड़कर मीडिया कसीदे पढ़ने लगी लिहाजा आज मोदी बीजेपी के भगवान बन गए,, और कथित रूप से भारत की जनता के भाग्य विधाता,,
लेकिन सच्चाई तो यही है कि नोटबंदी हो या काला धन को वापस लाने की बात,, आतंकी हमला पूर्ण रूप से रोकने की बात हो या गरीबी अमीरी के बीच की खाई को कम करने की बात, हर मामले में मोदी सरकार फिसड्डी साबित हुई है
दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से जाता है,, उत्तर प्रदेश में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ तटस्थ हैं,, वही मोदी की लोकप्रियता में भारी गिरावट हो रही है,, मोदी को चिंता है कि योगी आदित्यनाथ उनकी कुर्सी पर कब्जा न कर ले,,
2024 के लोकसभा चुनाव में खबरें आ रही थीं कि योगी टिकट बंटवारे को लेकर नाराज हैं, योगी उत्तर प्रदेश में किसी का दखल नहीं चाहते थे लेकिन शाह की नीति ने योगी को चेतावनी दी,, लिहाजा उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में सीट कम आई,, चर्चा तेजी से शुरू हुई की मोदी योगी में सबकुछ ठीक नहीं है,, आज भी तमाम ऐसी तस्वीरें आती है जिसमें योगी आदित्यनाथ मोदी को नमस्कार तक नहीं करते,,
2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव होगा,, योगी को हराने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने सुनियोजित तरीके से ऐसे ऐसे फैसले ले रही है जिससे योगी को चुनाव में बड़ा नुकसान हो या मुख्यमंत्री के रूप में कोई और का चेहरा सामने लाया जा सके,,
अगर तीसरी बार योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने तो अपनी कानून व्यवस्था और विकास की रफ्तार को प्रोजेक्ट करके 2029 के भावी प्रधानमंत्री के रूप में प्रबल दावेदार हो जाएंगे,, जो यह मोदी शाह होने नहीं देंगे,, मोदी शाह की जोड़ी पुरानी है,, मोदी भी चाहते होंगे कि मेरे बाद शाह प्रधानमंत्री बने,, इसलिए योगी को रास्ते से आउट करने के लिए UGC जैसे नए विवादित कानून लाया जा रहा है,, छात्रों के हित की रक्षा के लिए छात्र संघटन छात्र राजनीति ही काफी थी लेकिन 2027 विधानसभा चुनाव के पहले इस तरह के कानून लाकर मोदी सरकार योगी के सामने कांच के रास्ते बना रही है,, जो टूटा तो चलने लायक नहीं होगा,, उत्तर प्रदेश में बीजेपी का पिछड़ा प्रदेश अध्यक्ष बनाकर, एक पिछड़ा डिप्टी सीएम बनाकर UGC जैसे कानून लाकर योगी को चौतरफा घेरा जा रहा है,, अगर योगी सरकार UGC का विरोध करेगी तो पिछड़ा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नाराज होगा, OBC मंत्री नाराज होंगे जो चुनाव में बड़ा नुकसान होगा, अगर योगी सरकार UGC का समर्थन करेगी तो सवर्ण वोट नाराज होगा,, मायावती ने भी हाल ही में ब्राह्मण समाज को सम्मान का अधिकारी बताया था,, अगर सवर्ण योगी सरकार से नाराज हुआ तो 2027 में राह आसान नहीं होगी,, क्योंकि सवर्ण बीजेपी का कोर वोटर माना जाता है, सीधे सीधे कहें तो योगी सरकार को घेरने की साजिश रची जा रही है,, जिसका नुकसान योगी को चुनाव में हो सकता है,, दोनों तरफ से योगी को घेरा जा रहा है,, उत्तर प्रदेश में योगी को हराने की तैयारी चल रही है,,

  • बिपिन मिश्रा, एडिटर The Real Hindustan

Leave a Comment