गंगासागर तीर्थ यात्रियों के लिए श्रवण कुमार बना काशी प्रयाग बंग परिषद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिपिन मिश्र/ गंगासागर स्नान दुनिया के पवित्र स्नानों में से एक है, कहा जाता है “सब तीर्थ बार – बार गंगा सागर एक बार” पूरी दुनिया से लोग गंगासागर करने जाते हैं, गंगासागर का तीर्थ मेला दुनिया के प्राचीन और विशाल मेला में से एक है। पूर्वांचल के तीर्थ यात्रियों के सुविधा के लिए काशी प्रयाग बंग परिषद ने गंगा सागर मेला में मोर्चा संभाल लिया है,, मेला के दोनों छोर पर काशी प्रयाग बंग परिषद का शिविर 12 जनवरी से 17 जनवरी तक लगेगा,

जहां आपको खाने रहने व चिकित्सीय सुविधा दी जाएगी, बताया जाय काशी प्रयाग बंग परिषद वर्षों से यह सेवा शिविर लगा रहा है

काशी प्रयाग बंग परिषद के अध्यक्ष विनय दुबे बताते हैं कि संस्था का सेवा शिविर धर्म रक्षण सेवा भाव व सामाजिक नैतिक मूल्यों की रक्षा के लिए लगाया जाता है,

Leave a Comment